इराकी विमानों ने किया जेहादियों के कब्जे वाले शहर पर हमला

बगदाद:इराक ने जेहादियों के कब्जे वाले शहर अमेरली में हजारों नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बढ रही चिंता के बीच युद्धक विमानों से बमबारी की है. अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि करीब 12,000 लोग इस शहर में फंसे हुए हैं और वहां भोजन और पानी की खासी किल्लत पैदा […]

बगदाद:इराक ने जेहादियों के कब्जे वाले शहर अमेरली में हजारों नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बढ रही चिंता के बीच युद्धक विमानों से बमबारी की है.

अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि करीब 12,000 लोग इस शहर में फंसे हुए हैं और वहां भोजन और पानी की खासी किल्लत पैदा हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस इलाके में हवाई हमले करने और राहत सामाग्री गिराने को लेकर फैसला करने के करीब पहुंच गए हैं.
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओबामा सीरिया में भी संभावित सैन्य कार्यवाही को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कोशिश कर रहे हैं. इराकी विमानों ने कल अमेरली शहर पर नौ हवाई हमले किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >