कोच्चि: आतंकग्रस्त लीबिया से मुक्त करायी गयीं केरल की 44 नर्सों का पहला दल मंगलवार को कोच्चि पहुंचा. वे दुबई के रास्ते सुबह 8.50 बजे यहां पहुंचीं.विदेशों में रह रहे भारतीयों के कल्याण में जुटी एजेंसी रूट्स-नोरका के कार्यकारी अधिकारी पी सुदीप ने नर्सों की अगवानी की.
नर्सों को ट्यूनिशिया से दुबई लाया गया और उन्हें सुबह 3.30 बजे अमीरात की फ्लाइट से कोच्चि भेजा गया. मुक्त करायी गयीं 44 नर्सें लीबिया के कई अस्पतालों में काम करती थीं. मुक्त करायी गयीं 44 नर्सें उन 58 नर्सों में शामिल हैं जो दो दिन पहले ट्नीशिया से त्रिपोली पहुंची हैं. 43 नर्सों का एक और समूह सोमवार को ट्नीशिया के बॉर्ड पर पहुंचा है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पिछले दिनों लीबिया में फंसी भारतीय नर्सों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था और केंद्र से मदद की अपील की थी. पिछले महीने इराक में फंसी 46 नर्सों की रिहाई आईएसआईएस के आतंकवादियों के चंगुल से करायी गयी थी. उन नर्सों का आतंवादियों ने अपहरण कर लिया था.
