फिलीपीन में तूफान से 38 की मौत,बिजली संकट

मनीला : फिलीपीन में आये भयंकर तूफान के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 38 हो गयी है. तूफान के कारण देश में लगातार दूसरे दिन लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं और राजधानी में जनजीवन प्रभावित हुआ है. तूफान राममासुन के कारण बुरी तरह प्रभावित इलाकों और मरने वालों की बढती संख्या […]

मनीला : फिलीपीन में आये भयंकर तूफान के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 38 हो गयी है. तूफान के कारण देश में लगातार दूसरे दिन लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं और राजधानी में जनजीवन प्रभावित हुआ है.

तूफान राममासुन के कारण बुरी तरह प्रभावित इलाकों और मरने वालों की बढती संख्या को लेकर आ रही खबरों से अधिकारी परेशान हैं. बरसाती मौसम में दक्षिण-पूर्वी एशियाई द्वीप समूह पर आया यह पहला भयंकर तूफान है, जिसमें लगभग 38 लोगों की मौत हुयी है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद के आंकडों के मुताबिक मरने वाले अधिकतर लोग वे थे जो तूफान के समय घरों से बाहर थे. वे पेडों के गिरने, मकानों के ढहने और उडते हुये मलबे के शिकार हुये हैं. मरने वालों की संख्या बढने की आशंका जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >