इसलामाबाद:संकटग्रस्त उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में 20 संदिग्ध आतंकी मारे गये. इस क्षेत्र में सेना की ओर से तालिबानी अड्डो को खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है. मानवरहित विमान ने जिले के दताखेल में आतंकियों के छिपने के संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाया.
ड्रोन विमान से चार मिसाइलें दागी गयीं, जिसने परिसर को नेस्तनाबूद कर दिया. प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि 18 आतंकी मरे हैं. उनकी पहचान अभी नहीं की जा सकी है. इसी क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में यह दूसरा ड्रोन हमला है. 10 जुलाई को हुए हमले में सात आतंकी मारे गये थे. पाकिस्तान ने पहले कहा कि वह इस हमले के बारे में नहीं जानता था बाद में इस हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसकी निंदा की और इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया.
