पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सडक दुर्घटना में 12 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आज एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य जख्मी हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस सुधान गली से रावलपिंडी जा रही थी तभी बाघ जिले के अरजा इलाके में दुर्घटना हो गई. बाघ […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आज एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य जख्मी हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस सुधान गली से रावलपिंडी जा रही थी तभी बाघ जिले के अरजा इलाके में दुर्घटना हो गई.

बाघ के पुलिस अधिकारी अनवर अली ने कहा, ‘‘12 लोग मारे गए और 14 अन्य जख्मी हो गए.’’ घायल लोगों को पुलिस और बचावकर्मियों ने पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद के सैन्य अस्पताल पहुंचाया.अली ने कहा कि दुर्घटना संभवत: तेज रफ्तार के कारण हुई. सडक दुर्घटना पाकिस्तान में आम बात है जहां पहले भी लापरवाही से वाहन चलाने, सडकों की खराब स्थिति और खराब वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >