नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 50 की मौत

कानो: पूर्वोत्तर नाइजीरिया में गिरजाघरों पर किये गए एक हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसके लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. इससे फ्रांस के खिलाफ टीम के विश्व कप 16 के मुकाबले को लेकर जश्न का माहौल फीका हो गया है. बंदूकधारियों ने गत रविवार की बोर्नो प्रांत […]

कानो: पूर्वोत्तर नाइजीरिया में गिरजाघरों पर किये गए एक हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसके लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. इससे फ्रांस के खिलाफ टीम के विश्व कप 16 के मुकाबले को लेकर जश्न का माहौल फीका हो गया है. बंदूकधारियों ने गत रविवार की बोर्नो प्रांत के चिबोक के पास चार गांवों में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के दौरान हमला किया जहां बोको हराम ने गत 14 अप्रैल को 200 स्कूल छात्राओं का अपहरण कर लिया था.

निवासियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने गिरजाघरों में विस्फोटक फेंके, इमारतों को आग लगाई और उन लोगों पर गोलीबारी की जिन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया. बोर्नो के एक प्रांतीय अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ह्यह्यअभी तक हमें 54 लोगों में मारे जाने की जानकारी है.

चिबोक के एक स्थानीय नेता ने भी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि निवासियों को आसपास की झाडियों से कम से कम 47 शव मिले हैं. नेता ने साथ ही यह भी बताया कि तलाश जारी है और आंकडे अभी एकत्रित किये जा रहे हैं.

संघीय सरकार के प्रवक्ता माइक ओमरी ने सोमवार को पुष्टि की कि काफी संख्या में लोग मारे गए हैं लेकिन कहा कि उन्हें अभी तक स्थानीय सरकार से आधिकारिक मृतक संख्या प्राप्त नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने सेना पर आरोप लगाया कि उसने हमला होने के बाद आपातकाल में की गई कॉल को नजरंदाज किया. यद्यपि ओमरी ने कहा, मुझे सूचित किया गया है कि सेना और वायुसेना वहां पर थी. हो सकता है कुछ देरी हुई हो, लेकिन वे वहां पर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >