यूक्रेन ने विद्रोहियों के साथ सोमवार तक संघर्ष विराम बढाया

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने आज रुस समर्थक विद्रोहियों के साथ युद्ध विराम 72 घंटे के लिए और बढा दिया. यूक्रेनस्का प्राव्दा न्यूज साइट की खबर के अनुसार ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की बैठक से लौटे पोरोशेंको की यूक्रेन के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक तत्काल विमर्श के बाद यह फैसला […]

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने आज रुस समर्थक विद्रोहियों के साथ युद्ध विराम 72 घंटे के लिए और बढा दिया. यूक्रेनस्का प्राव्दा न्यूज साइट की खबर के अनुसार ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की बैठक से लौटे पोरोशेंको की यूक्रेन के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक तत्काल विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया.

यूरोपीय संघ के साथ बैठक में राष्ट्रपति ने व्यापार एवं राजनीतिक सहयोग से जुडे एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए. एक हफ्ते से जारी संघर्ष विराम आज रात साढे 12 बजे खत्म होने वाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >