मैक्केन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

वाशिंगटन : वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन भी सांसदों के उस समूह में शामिल हो गए हैं जिसने कांग्रेस नेतृत्व से अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का आग्रह किया है. मैक्केन ने कल सीनेट में भारत पर एक बड़े संबोधन में कहा, जब प्रधानमंत्री […]

वाशिंगटन : वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन भी सांसदों के उस समूह में शामिल हो गए हैं जिसने कांग्रेस नेतृत्व से अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का आग्रह किया है.

मैक्केन ने कल सीनेट में भारत पर एक बड़े संबोधन में कहा, जब प्रधानमंत्री वाशिंगटन आएंगे, तो मैं कांग्रेस नेताओं से आग्रह करुंगा कि वे उन्हें कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करें. एरिजोना के सीनेटर, मोदी और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मिलने अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगे.

पिछले हफ्ते, दो शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर जॉन बोहनर से आग्रह किया था कि वह मोदी को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करें. कांग्रेस सदस्य एवं सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष ईड रॉयस तथा कांग्रेस सदस्य जॉर्ज होल्डिंग ने सदन के अध्यक्ष जॉन बोहनर को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि कांग्रेस के संयुक्त सत्र में मोदी का संबोधन कराया जाए.

मोदी और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा दल से मिलने के लिए अगले सप्ताह भारत दौरे को लेकर उत्साहित मैक्केन ने उम्मीद जताई कि मोदी के निर्वाचन का अर्थ भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार, इसकी शक्ति में वृद्धि और अमेरिका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी के नवीनीकरण के रुप में सामने आ सकता है.

उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रधानमंत्री को उस बदलाव के लिए दिया गया ऐतिहासिक जनादेश है, जिसके लिए भारतीय तरस रहे हैं. मैक्केन ने कहा, मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी सफल हों क्योंकि मैं भारत को सफल होते देखना चाहता हूं.

उन्होंने कहा, यह बात छिपी नहीं है कि राजनीतिक ग्रिडलॉक, फीकी पड़ती अर्थव्यवस्था, आर्थिक दिक्कतों आदि के चलते पिछले कुछ साल भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं. मुझे या किसी भी अन्य अमेरिकी को भारत को यह बताने का अधिकार नहीं है कि वह किस तरह अपनी पूरी क्षमता को साकार करे.

मैक्केन ने कहा, यह भारतीयों को तय करना है. हमारी चिंता सिर्फ इतनी है कि भारत अपनी संपूर्ण क्षमताओं को हकीकत में बदले क्योंकि भारत की सफलता से अमेरिका के भी हित जुड़े हैं. एक मजबूत, आश्वस्त और भविष्य के लिए समर्पित भारत जीवंत अमेरिकी-भारतीय रणनीतिक संबंधों के लिए बहुत जरुरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >