पश्चिमी इराक:सुन्नी चरमपंथियों ने हमला तेज किया

बगदाद : अल कायदा के अलग हुए समूह की अगुवाई में इराक में सुन्नी उग्रवादियों ने इराक के पश्चिमी हिस्से में अपने हमले के दायरे में विस्तार करते हुए तीन महत्वपूर्ण शहरों तथा सीरिया की ओर जाने रास्ते के चौराहे पर अपना कब्जा जमा लिया. उग्रवादियों के पिछले दो दिनों से लगातार आगे बढने के […]

बगदाद : अल कायदा के अलग हुए समूह की अगुवाई में इराक में सुन्नी उग्रवादियों ने इराक के पश्चिमी हिस्से में अपने हमले के दायरे में विस्तार करते हुए तीन महत्वपूर्ण शहरों तथा सीरिया की ओर जाने रास्ते के चौराहे पर अपना कब्जा जमा लिया.

उग्रवादियों के पिछले दो दिनों से लगातार आगे बढने के कारण प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी को एक ओर झटका लगा है. मलिकी पहले ही अपने राजनीतिक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके नियंत्रण से बाहर की ताकतें देश को सांप्रदायिक संघर्ष की ओर धकेल रही हैं.सामुदायिक आधार पर विभाजित नजर आ रहे इराक में शिया लडाकों ने कल अलग अलग शहरों में हथियारों के साथ सेना की शैली में परेड निकाली और बगदाद की ओर बढने का प्रयास कर रहे सुन्नी चरमपंथियों से लडने का संकल्प लिया.

अंबार प्रांत के तीन प्रमुख शहर कईम, रावा और अना अब ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत’ (आईएसआईएल) के चरमपंथियों के कब्जे में है. हदीथा शहर की ओर बढ रहे चरमपंथियों ने अगर एक प्रमुख बांध को नुकसान पहुंचा दिया कि तो इलेक्ट्रिक ग्रिड को क्षति होने के साथ बाढ का भी खतरा है.इराकी सेना के अधिकारियों ने कहा कि इस बांध की सुरक्षा के लिए 2,000 से अधिक सैनिकों को भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >