ओबामा का स्वास्थ्य बढि़या, डॉक्टर ने कहा

वाशिंगटन: तीन साल के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है. राष्ट्रपति के डॉक्टर और मई में ओबामा की जांच करने वाले व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के निदेशक डॉ रुनी एल जैकसन ने कहा, सभी चिकित्सीय आंकडों से पता चलता है कि राष्ट्रपति अभी […]

वाशिंगटन: तीन साल के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है. राष्ट्रपति के डॉक्टर और मई में ओबामा की जांच करने वाले व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के निदेशक डॉ रुनी एल जैकसन ने कहा, सभी चिकित्सीय आंकडों से पता चलता है कि राष्ट्रपति अभी स्वस्थ हैं और वह अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे ही (स्वस्थ) रहेंगे.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की इससे पहले अक्तूबर 2011 में जांच हुयी थी. यह जांच तथ्य आधारित स्वास्थ्य की पडताल और बीमरियों की रोकथाम पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा कि जांच का मकसद लोगों को राष्ट्रपति के वर्तमान स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना और उनके स्वास्थ्य के बारे में सुनिश्चित करना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >