नवाज शरीफ के उद्यान से अमरुद तोड़ने पर दो कांस्टेबल बर्खास्त

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर तैनात दो कांस्टेबलों को उनके उद्यान से कथित रुप से अमरुद तोड़ने पर बर्खास्त किया गया. लाहौर पुलिस सूत्रों ने कहा कि अबीद और सैफुल्लाह को अपराध करने पर अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. उन्‍हें अपराध का दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त […]

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर तैनात दो कांस्टेबलों को उनके उद्यान से कथित रुप से अमरुद तोड़ने पर बर्खास्त किया गया. लाहौर पुलिस सूत्रों ने कहा कि अबीद और सैफुल्लाह को अपराध करने पर अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. उन्‍हें अपराध का दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किया गया.

सुरक्षा प्रभारी ने दोनों कांस्टेबलों को लाहौर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रायविंद में शरीफ के आवास के उन पेडों से अमरुद तोड़ते पकड़ा था जिनसे अमरुद तोड़ना मना था. सुरक्षा प्रभारी ने उच्च पुलिस अधिकारियों के सामने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिन्होंने कान्सटेबलों को सेवा से बर्खास्त कर दिया.

लाहौर पुलिस प्रवक्ता ने हालांकि अमरुद तोड़ने के आधार पर कांस्टेबल को बर्खास्त करने की बात से इंकार किया. इससे पहले, शरीफ के आवास पर 27 पुलिसकर्मियों को सेवा से इसलिए निलंबित किया गया था क्योंकि एक बिल्ली ने कुछ मोरों को मार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >