तेरह साल की एथिना ने मौत से पहले आईने के पीछे लिखा अनुभव
जिंदगी की डोर जब हाथ से छूटती जाती है तब इंसान जीवन के सार समझ पाता है. तब वह जान पाता है कि जिंदगी कितनी कीमती है और उसे किस तरह अविस्मरणीय बनाया जा सकता है. इसकी बानगी हमें तेरह साल की एथिना के जीवन से मिलती है. डेली मेल में छपी एक खबर के […]
जिंदगी की डोर जब हाथ से छूटती जाती है तब इंसान जीवन के सार समझ पाता है. तब वह जान पाता है कि जिंदगी कितनी कीमती है और उसे किस तरह अविस्मरणीय बनाया जा सकता है. इसकी बानगी हमें तेरह साल की एथिना के जीवन से मिलती है.
डेली मेल में छपी एक खबर के अनुसार एथिना को बोन कैंसर था. जिसके उससे अपने जीवन के सारे अनुभव बेडरूम के आइने के पीछे सबसे छुप कर लिखा. एथिना के माता- पिता डेन और कारोलाइन अपनी बेटी को खोकर काफी दुखी थे उन्हें पता नहीं था कि उन्हें अपनी बेटी के उन संदेशो का भी सामना करना पड़ेगा जो उसने उनसे छुपकर लिखे है. एथिना ने अपने सारे अनुभव तीन सौ शब्दो में लिखे जिसमें उसने जीवन को एक अलग रूप में ही देखा. एथिना के पिता ने कहते हैं उसके संदेशों को पढ़ना बहुत मुश्किल था उसने अपने सारे अनुभव लिखकर जीवन जीने का एक सकरात्म संदेश दिया है. एथिना बहुत जिंदादिल लड़की थी खुश रहने के लिए उसे किसी बहाने की जरूरत नहीं थी.
एथिना ने जो बातें आईने के पीछे लिखीं थी उसमें उसने लिखा, जिंदगी का हर दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिंदगी तभी बुरी होती है जब आप इसे बुरा बनाते है. एथिना को 12 साल की उम्र से कैंसर था. एथिना ने इस बीमारी के कारण अपने सिर के बाल खो दिये, अपनी ताकत खो दी लेकिन उसने जिंदगी जीने का सकरात्मक रवैया हमेशा बरकरार रखा. उसने मार्कर पेन से आईने के पीछे जो लिखा उससे उसकी हिम्मत और जिंदगी जीने के तरीके का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. उसने लिखा, खुशियां सिर्फ आप पर निर्भर करती है जीवन का लक्ष्य सिर्फ सारी खुशियां मिलने के बाद अंत हो जाना नहीं है .साधारण और असाधारण लोगों में काफी फर्क होता है. एथिना ने अपनी अंतिम सांसे पूरे परिवार की मौजुदगी में ली. वह एक अच्छी दिल की लड़की थी उसने अपनी जिंदगी गंभीर बीमारी के बावजूद बड़ी खुशी से जीने की कोशिश की. एथिना की छह बहनें और तीन भाई उसे हमेशा याद करेंगे. एथिना के ने आईने के पीछे लिखा, प्यार बहुत मुश्किल से मिलता है, जिंदगी से लोग हमेशा अपरिचित होते है, कुछ खत्म नहीं होता और लोग बदलते रहते है.