भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता भारत में हो: अमेरिकी सीनेटर

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने कहा है कि भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता का अगला दौर इस साल नई दिल्ली में होना चाहिए ताकि भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार के प्रति एक बेहतर सद्भावना संदेश जाए. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता का अगला दौर इस साल वॉशिंगटन […]

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने कहा है कि भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता का अगला दौर इस साल नई दिल्ली में होना चाहिए ताकि भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार के प्रति एक बेहतर सद्भावना संदेश जाए.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता का अगला दौर इस साल वॉशिंगटन में होना है. सीनेटर मार्क वार्नर ने कल वाशिंगटन में कहा (भारत अमेरिका रणनीतिक) वार्ता (नयी दिल्ली में) अमेरिकी सरकार को भारत की नयी सरकार के साथ बातचीत का एक शुरुआती अवसर प्रदान करेगी.

रणनीतिक वार्ता की शुरुआत पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी रोधम क्लिंटन ने की थी. हर साल इस वार्ता के दौर क्रमश: भारत और अमेरिका में एक के बाद एक संपन्न होते हैं. पिछले साल यह वार्ता नयी दिल्ली में हुई थी जिसके लिए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भारत गए थे. इस साल यह रणनीतिक वार्ता वॉशिंगटन में होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >