क्षेत्रीय शांति के लिए भारत-पाक संबंध का बेहतर होना जरुरी

बीजिंग: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के भारत की नई सरकार के कदम की सराहना करते हुए चीन ने आज कहा भारत..पाक संबंधों के बेहतर होने से क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में योगदान मिलेगा. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]

बीजिंग: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के भारत की नई सरकार के कदम की सराहना करते हुए चीन ने आज कहा भारत..पाक संबंधों के बेहतर होने से क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में योगदान मिलेगा.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिन गांग ने कहा, ‘‘हमनें इस हालिया घटनाक्रम पर गौर किया है हम इसका स्वागत करते हैं. भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देश दक्षिण एशिया में बडे देश हैं. भारत-पाकिस्तान संबंधों के बेहतर होने से न सिर्फ दोनों देशों के हित सधेंगे बल्कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में भी मदद मिलेगी.’’गांग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘दोनों देशों के मित्र और पडोसी होने के नाते चीन भारत..पाकिस्तान संबंध में निरंतर सुधार देखना चाहेगा.

हम आशा करते हैं कि इस तरह की चीजें जारी रखी जाए ताकि भारत और पाकिस्तान साझा विकास को महसूस कर सकें और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता कायम रख सकें.’’ अधिकारियों ने बताया कि मोदी को आपैचारिक तौर पर बधाई देने के लिए चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग द्वारा कल उन्हें फोन किए जाने की उम्मीद है जिस दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों की गति पर भी चर्चा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >