अफगानिस्तान अभी भी है बहुत खतरनाक स्थान : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अलकायदा नेटवर्क और ओसामा बिन लादेन सहित इसके शीर्ष नेतृत्व के सफाये के लिए अमेरिकी सैनिकों की प्रशंसा की है, लेकिन कहा है कि अफगानिस्तान अभी भी बहुत खतरनाक स्थान है. पिछली रात अफगानिस्तान में बगराम एयर फिल्ड में चार घंटे के औचक दौरे पर पहुंचे ओबामा ने […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अलकायदा नेटवर्क और ओसामा बिन लादेन सहित इसके शीर्ष नेतृत्व के सफाये के लिए अमेरिकी सैनिकों की प्रशंसा की है, लेकिन कहा है कि अफगानिस्तान अभी भी बहुत खतरनाक स्थान है.

पिछली रात अफगानिस्तान में बगराम एयर फिल्ड में चार घंटे के औचक दौरे पर पहुंचे ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करने के लिए 2014 के बाद रहने वाले संभावित सैनिकों के बारे में वह जल्द ही फैसला करेंगे.

अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से उन्होंने कहा, मैं यहां एकमात्र मिशन पर आया हूं और वह यह है कि बेमिसाल सेवा के लिए आपको शुक्रिया कहने आया हूं. उन्होंने कहा, हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान अभी भी काफी खतरनाक जगह है. चरमपंथी अभी भी बेकसूर नागरिकों पर कायराना हमला करते हैं. लेकिन, जो प्रगति हुयी है, जिसे आपने मुमकिन किया है वह है अफगान वापस अपने समुदाय में लौट रहे है और लडकियां स्कूल जाने लगी है. लोक स्वास्थ्य और जीवन प्रत्याशा व शिक्षा में जबरदस्त सुधार हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >