तोक्यो : जापान ने शनिवार को एक नया उपग्रह भेजा है,जिसके जरिये प्राकृतिक आपदा में नुकसान और वर्षावन में बदलाव संबंधी आंकड़े एकत्र किये जायेंगे.जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि एडवांस्ड लैंड आब्जर्विंग सेटेलाइट-2 (एएलओएस-2) से आपदा नुकसान के आकलन में मदद मिलेगी.
मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज के एच-वनवन ए रॉकेट के जरिये दक्षिण द्वीप तानेगाशिमा के अतंरिक्ष केंद्र से इस उपग्रह को छोड़ा गया. उपग्रह से जापान को महत्वपूर्ण आंकड़े मिलेंगे. इस द्वीपीय देश में भूकंप व तूफान का बड़ा खतरा रहता है.
