पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों की धमकी से युद्ध जैसी स्थिति

दोनेत्स्क, यूक्रेन: पूर्वी यूक्रेन के डोब्रोपिल्या शहर में मतदान केंद्र पर मतपत्र पहुंचाने वालों में एक का कहना था, ‘‘हम युद्ध की स्थिति में हैं.’’ उसने कहा, ‘‘इस बार तो और सुरक्षा है. ’’ यूक्रेन में कल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है लेकिन रुस समर्थक अलगाववादियों ने अपने नियंत्रण वाले शहरों एवं नगरों में […]

दोनेत्स्क, यूक्रेन: पूर्वी यूक्रेन के डोब्रोपिल्या शहर में मतदान केंद्र पर मतपत्र पहुंचाने वालों में एक का कहना था, ‘‘हम युद्ध की स्थिति में हैं.’’ उसने कहा, ‘‘इस बार तो और सुरक्षा है. ’’ यूक्रेन में कल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है लेकिन रुस समर्थक अलगाववादियों ने अपने नियंत्रण वाले शहरों एवं नगरों में मतदान में व्यवधान डालने की धमकी दी है.

स्वघोषित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के शीर्ष नेता डेनिस पुशिलिन ने कहा, ‘‘हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हमारे क्षेत्र में मतदान न हो। यदि जरुरी हुआ तो हम फिर बल प्रयोग करेंगे। हमें ऐसा करने का हक है क्यांेकि यहां हर रोज हमारे देशवासी मर रहे हैं. ’’ कीव के अधिकारियों ने कहा है कि शायद वे पूर्वी हिस्से में चुनाव नहीं करा पायेंगे जहां पहले से ही ऐसी खबरे हैं कि उग्रवादी चुनावकर्मियों को डरा धमका रहे हैं और मतदान केंद्रों पर कब्जा कर रहे हैं.

यूक्रेन में कल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि देश को गृहयुद्ध के कगार पर ले जाने वाली, कई महीनों की उथलपुथल के बाद देश के अस्तित्व के लिए इन चुनाव का खास महत्व है.चुनाव ऐसे समय पर हो रहा है जब देश के पूर्वी हिस्से में संघर्ष के दौरान हिंसा हुई है जहां रुसी समर्थक अलगाववादी केंद्र सरकार के शासन के खिलाफ लड रहे हैं.

मतदान की पूर्व संध्या पर प्रचार प्रतिबंधित है लेकिन यूक्रेन के अंतरिम नेता राजधानी के मुख्य गिरजाघर में शांति के लिए प्रार्थना में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं.यूक्रेन के रुस के साथ टकराव में यह एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है क्योंकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल घोषणा की थी कि वह चुनाव के परिणाम का सम्मान करेंगे.

पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक आर्थिक मंच के सम्मेलन में कहा, ‘‘हम समझते है कि यूक्रेन के लोग चाहते हैं कि उनका देश इस संकट से उबरे। हम उनके फैसले का सम्मान करेंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >