चीन में 2 सडक हादसों में 11 लोगों की मौत, 40 घायल

बीजिंग: चीन के हेनान और शांक्सी प्रांत में हुए दो सडक हादसों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई एवं 40 अन्य घायल हो गए. हेनान प्रांत के जिजिया काउंटी के एक गांव के निकट कल ट्रक और बस की टक्कर हुई. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई तथा 21 अन्य […]

बीजिंग: चीन के हेनान और शांक्सी प्रांत में हुए दो सडक हादसों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई एवं 40 अन्य घायल हो गए. हेनान प्रांत के जिजिया काउंटी के एक गांव के निकट कल ट्रक और बस की टक्कर हुई. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए.

शांक्सी के झोउझी काउंटी के एक राजमार्ग पर पर्यटक बस एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. पुलिस और यातायात अधिकारी इन दोनों हादसों की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >