पाकिस्तान में विस्फोट,छह सुरक्षाकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर आज आईईडी से किए गए हमले में छह जवानों की मौत हो गई. विस्फोटक उपकरण को संकटग्रस्त मोहमंद कबायली एजेंसी में सडक किनारे लगाया गया था. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार जवानों की मौत मौके पर हो गई जबकि तीन अन्य घायल […]

इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर आज आईईडी से किए गए हमले में छह जवानों की मौत हो गई. विस्फोटक उपकरण को संकटग्रस्त मोहमंद कबायली एजेंसी में सडक किनारे लगाया गया था.

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार जवानों की मौत मौके पर हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल हुए सुरक्षाकर्मियों में से दो ने पेशावर में सैन्य अस्पताल में दम तोड दिया. किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

हालांकि तालिबान सडक किनारे विस्फोटक लगाकर सुरक्षा बलों पर अकसर हमला करता रहा है. यह हमला ऐसे समय किया गया है जब कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमले किए थे जिनमें 70 से अधिक लोग मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >