भूटान के प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शरीक

थिंपू: नई दिल्ली में 26 मई को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन शेरिंग तोबगे चार दिवसीय दौरे पर भारत जाएंगे. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारत सरकार के आमंत्रण पर ल्योंचेन 25 से 28 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे. ल्योंचेन 27 […]

थिंपू: नई दिल्ली में 26 मई को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन शेरिंग तोबगे चार दिवसीय दौरे पर भारत जाएंगे. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारत सरकार के आमंत्रण पर ल्योंचेन 25 से 28 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे.

ल्योंचेन 27 मई को नये प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. उम्मीद है कि बैठक के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और साझा हित तथा चिंताओं के अन्य मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

दौरे के दौरान ल्योंचेन के पास भारत के नये नेताओं के साथ संवाद का भी अवसर होगा. उनके साथ में विदेश मंत्री ल्योनपो रिनजिन दोरजी, विदेश सचिव दशाओ येशाए दोरजी और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >