इराक में प्रधानमंत्री पद की दौड में मलिकी सबसे आगे

बगदाद : इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीती हैं, हालांकि वह अब भी बहुमत के आंकडे थोडा दूर है. मुखर विरोध के बावजदू उनका इस पद पर फिर से आसीन होना लगभग तय माना जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार मलिकी के […]

बगदाद : इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीती हैं, हालांकि वह अब भी बहुमत के आंकडे थोडा दूर है. मुखर विरोध के बावजदू उनका इस पद पर फिर से आसीन होना लगभग तय माना जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार मलिकी के स्टेट ऑफ लॉ गठबंधन को 328 सदस्यीय संसद में 92 सीटें हासिल हुई हैं तथा प्रधानमंत्री को खुद 721,000 निजी मत हासिल हुए हैं.

मलिकी अब भी बहुमत से दूर हैं और ऐसे में उन्‍हें अपने विरोधियों का समर्थन हासिल करना होगा. उनके कुछ विरोधियों ने तो उनका साथ देने से साफ इंकार किया है. मलिकी के गठबंधन को बगदाद में ही 30 सीटें मिली हैं. उनके ज्यादातर विरोधी 19 से 29 सीटों के बीच ही सिमट गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >