चीन में कोयला खान दुर्घटना, सात की मौत

बीजिंग : चीन के उत्तरपश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक निर्माणाधीन कोयला खान में हुई दुर्घटना में सात लोग मारे गए और छह अन्य उसमें फंस गए. यह दुर्घटना कल हुई थी. यूलिन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुई इस खान का निर्माण चीन नेशनल कोल ग्रुप कॉर्प करवा रही है. सरकारी समाचार एजेंसी ने आज खबर दी […]

बीजिंग : चीन के उत्तरपश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक निर्माणाधीन कोयला खान में हुई दुर्घटना में सात लोग मारे गए और छह अन्य उसमें फंस गए. यह दुर्घटना कल हुई थी. यूलिन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुई इस खान का निर्माण चीन नेशनल कोल ग्रुप कॉर्प करवा रही है.

सरकारी समाचार एजेंसी ने आज खबर दी कि बचावकर्मियों ने फंसे हुए 11 कर्मचारियों में से 5 के शव बरामद किए. इससे मृतकों की संख्या 7 पहुंच गई. शुरुआती जांच में पाया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब खान के एक रास्ते में सीमेंट का पाइप गिर गया.

37 कर्मचारी जमीन के नीचे काम कर रहे थे और 26 को बाहर निकाल लिया गया. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया और इनमें से दो लोगों की बाद में मौत हो गई. दुर्घटना की ऐसी घटनाएं अब चीन में आम हो चुकी हैं क्योंकि अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए जरुरी उर्जा के मामले में वह बहुत हद तक कोयला आपूर्ति पर निर्भर करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >