पाकिस्तान में विस्फोट,20 घायल

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में पुलिस चौकी में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी मजीद मार्री ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने कल रात खुजदार शहर के चकर खान मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी पर बम फेंका. उन्होंने बताया, ‘‘विस्फोट में पुलिसकर्मियों सहित […]

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में पुलिस चौकी में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी मजीद मार्री ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने कल रात खुजदार शहर के चकर खान मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी पर बम फेंका.

उन्होंने बताया, ‘‘विस्फोट में पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए और इनमें से कुछ की हालत गंभीर है.’’ मार्री ने यह भी बताया, ‘‘उग्रवादी मोटरसाइकिल पर थे और हमले के बाद अंधेरे में भाग गए.’’ उन्होंने बताया कि विस्फोट में पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई. अभी तक किसी ने भी इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि पुलिस को संदेह है कि इस हमले के पीछे बलूच अलगाववादी समूहों का हाथ हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >