क्रैसनोरमैस्क (यूक्रेन) : यूक्रेन के पूर्वी भाग में एक टाउन हाल के बाहर मौजूद भीड पर सशस्त्र व्यक्तियों ने गोली चलाई. गोली चलाने वालों की पहचान यूक्रेन के नेशनल गार्ड के तौर पर की गई है. क्षेत्र में विद्रोहियों से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग हताहत हुये हैं.
क्षेत्र में कल संप्रभुता की खातिर जनमत संग्रह के लिए मतदान समाप्त होने के कुछ घंटे बाद दर्जनों सशस्त्र लोगों ने क्रैसनोरमैस्क शहर में रक्तपात किया. इनमें से एक समूह की पहचान नेशनल गार्ड्समेन के तौर पर की गयी है. मौके पर मौजूद एपी के एक छायाकार ने बताया कि दो लोगों को घटनास्थल पर पडा देखा गया. विद्रोहियों के नेता डेनिस पुशिलिन के हवाले से इतर-तास समाचार एजेंसी ने बताया कि कुछ लोगों की जान गई है.
