पाक:मसजिद में विस्फोट, तीन की मौत

पेशावर:पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर शहर में रविवार को एक मसजिद में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना फकीराबाद पुलिस थानाक्षेत्र स्थित परदा बाग (महिला उद्यान) के पास हुई. सुरक्षा बल और राहत दलों को क्षेत्र के लिए रवाना कर […]

पेशावर:पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर शहर में रविवार को एक मसजिद में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना फकीराबाद पुलिस थानाक्षेत्र स्थित परदा बाग (महिला उद्यान) के पास हुई. सुरक्षा बल और राहत दलों को क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया है तथा घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मृतकों की संख्या बढ़सकती है, क्योंकि जानकारी के अनुसार घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >