संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकोइस बोजिज और दो बागी नेताओं पर संघर्ष प्रभावित देश में शांति के बजाय हिंसा भडकाने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है.
मध्य अफ्रीकी गणराज्य के ये पहले नेता हैं जिन पर संयुक्त राष्ट्र ने जनवरी में सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूर प्रस्ताव के तहत यह प्रतिबंध लगाया है. मुस्लिम विरोधियों का यह समूह सेलेका कहलाता है जिसने मार्च 2013 में बोजिज का तख्तापलट किया था. लेकिन जल्द ही इस गुट से लोग चिढने लगे क्योंकि मुस्लिम लडाकों ने लूट, बलात्कार और नागरिकों की हत्या की कई घटनाओं को अंजाम दिया.
हथियारबंद इसाई आंदोलन को बोजिज समर्थकों द्वारा वित्तपोषित बलाका-विरोधी के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने कई महीने बाद बदला लेना शुरु किया जिसके कारण साम्प्रदायिक हिंसा शुरु हो गई. टैक्सास के क्षेत्रफल जितने बडे इस देश से सेलेका को जनवरी में सत्ता से अपदस्थ कर दिया गया था, जिसके बाद परिवर्तनकारी सरकार की स्थापना हुई थी और करीब 2,000 फ्रांसीसी सुरक्षाबलों व करीब 5,000 अफ्रीकी शांतिदूतों ने देश में स्थिरता लाने का प्रयास किया. लेकिन हिंसा नहीं थमी और हजारों मुसलमान विस्थापित हो कर समीपवर्ती देशों की ओर चले गए.
