द हेग : नाइजर डेल्टा के बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के शुरु में बंधक बनाये गये तीन डच नागरिकों को रिहा कर दिया है. यह जानकारी एक नाइजीरियाई कार्यकर्ता ने दी है जो इन तीनों के साथ था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया.
एम्सटर्डम के पर्यावरण कार्र्यकर्ता सन्नी ओफेह और तीन डच नागरिकों (दो पुरुष एवं एक महिला) को रविवार को सशस्त्र लोगों ने एक कश्ती पर धावा बोल कर बंधक बना लिया था. इस समूह में नीदरलैंड में रहने वाले एक नाइजीरियाई सहित सभी की आंखों में पट्टी बांध कर उन्हें अनजान जगह पर ले जाया गया.
ओफेह ने कल डच प्रासरणकर्ता एनओएस टीवी को बताया मैं केवल यह बताना चाहता हूं कि उन्हें रिहा कर दिया गया है और वे सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं. अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उद्योग के केंद्र दक्षिणी नाइजर डेल्टा क्षेत्र में कई विदेशी नागरिकों का अपहरण किया गया और फिरौती की राशि लेकर रिहा किया गया है.
