सुरंग बनाकर चीन-अमेरिका के बीच शुरू होगी रेल सेवा

बीजिंग:चीन ने प्रशांत महासागर के नीचे सुरंग बनाकर अमेरिका तक 13,000 किमी लंबी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. यह रेलवे लाइन अलास्का और कनाडा होते हुए अमेरिका तक पहुंचेगी. प्रस्तावित रेलवे लाइन उत्तर-पूर्वी चीन से शुरू होकर रूस के पूर्वी साइबेरिया, बेरिंग स्ट्रैट, अलास्का, कनाडा होते हुए […]

बीजिंग:चीन ने प्रशांत महासागर के नीचे सुरंग बनाकर अमेरिका तक 13,000 किमी लंबी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. यह रेलवे लाइन अलास्का और कनाडा होते हुए अमेरिका तक पहुंचेगी. प्रस्तावित रेलवे लाइन उत्तर-पूर्वी चीन से शुरू होकर रूस के पूर्वी साइबेरिया, बेरिंग स्ट्रैट, अलास्का, कनाडा होते हुए अमेरिका तक बिछायी जायेगी.

चीन की अभियंता अकादमी के अधिकारी व रेलवे विशेषज्ञ वांग मेंगशु के मुताबिक इस रेल मार्ग पर बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. इससे उत्तर पूर्वी चीन के यात्री मात्र दो दिनों में अमेरिका पहुंच जायेंगे. वांग के मुताबिक चीन की ही तरह रुस भी रेल नेटवर्क पर बहुत अधिक निर्भर है और उसने भी इस योजना में दिलचस्पी दिखायी है. बीजिंग टाइम्स समाचार पत्र ने वांग के हवाले से लिखा है कि रूस के मध्य बेरिंग स्ट्रैट और अलास्का से जाने वाली रेलवे लाइन के लिए 200 किमी की भूमिगत सुरंग बनायी जायेगी.

नेटवर्क : परियोजना तैयार, सहमति का इंतजार

लंबाई : 13,000 किमी

रफ्तार : 350 किमी/ घंटे

सफर : दो दिन में पूरा

सुरंग : 200 किमी भूमिगत

मार्ग : पूर्वी साइबेरिया, बेरिंग स्ट्रैट, अलास्का, कनाडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >