मरीजों के लिए सबसे कारगर होगी माइग्रेन की ये नयी दवा, गंभीर साइड इफेक्ट भी हैं इसके

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहली बार ऐसी दवा को स्वीकृति दी है, जो माइग्रेन के मरीजों के लिए सबसे कारगर होगा. ऐम्गन और नोवार्टिस द्वारा डिजाइन की गयी इस नयी दवा का नाम एमोविग है, जो एक मासिक इंजेक्शन है. यह एक डिवाइस के साथ आता है, जो देखने में इंसुलिन पेन […]

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहली बार ऐसी दवा को स्वीकृति दी है, जो माइग्रेन के मरीजों के लिए सबसे कारगर होगा. ऐम्गन और नोवार्टिस द्वारा डिजाइन की गयी इस नयी दवा का नाम एमोविग है, जो एक मासिक इंजेक्शन है. यह एक डिवाइस के साथ आता है, जो देखने में इंसुलिन पेन जैसा होता है.
सालाना कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये व मासिक कीमत करीब 40 हजार रुपये है. अमेरिका के मार्केट में दवा जल्दी उपलब्ध हो जायेगी. मौजूदा समय में माइग्रेन के लिए जो दवा है, वह असल में एपिलेप्सी और झुर्रियां कम करने के लिए विकसित की गयी थीं और मरीज को इनसे बहुत फायदा नहीं होता. साथ ही इन दवाओं के गंभीर साइड इफेक्ट भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >