स्विट्जरलैंड की दवा निर्माता कंपनी रॉश ने अमेरिका की सबसे बड़ी डाटा कंपनी फ्लैटिरॉन हेल्थ को 1.9 अरब डॉलर में खरीद लिया है, जो कैंसर के मरीजों का डाटा जमा करती है. इस सौदे से डाटा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है. चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर और मरीज के बीच एक गोपनीयता का रिश्ता होता है.
मरीज चाहे तो डॉक्टर उसकी जानकारी लीक नहीं कर सकता, लेकिन जानकारी के डाटा में बदलते ही सूचनाएं बड़े बाजार का प्रोडक्ट बन रही हैं और मोटी कीमत पर उनका सौदा हो रहा है. फ्लैटिरॉन हेल्थ की स्थापना 2012 में हुई थी. मकसद था ज्यादा से ज्यादा डाटा जमा कर कैंसर के इलाज का बेहतर तरीका खोजना व उसे डॉक्टरों के बड़े नेटवर्क से साझा करना.
