जानिए दादी-नानी के नुस्खो के बारे में

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. दांत दर्द हो तो हल्दी, सेंधा […]

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
दांत दर्द हो तो हल्दी, सेंधा नमक महीन पीसकर सरसों तेल में मिलाकर सुबह-शाम मंजन करने से दर्द दूर हो जाता है.
छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त हो, तो पके हुए अनार का रस कुनुकुना गरम करके प्रात:, दोपहर एवं शाम को 1-1 चम्मच पिलाने से यह बंद हो जाता है.
कब्ज की समस्या में एक बड़े साइज का नीबू काटकर रातभर ओस में पड़ा रहने दें. फिर प्रात: एक गिलास चीनी के शरबत में उस नीबू को निचोड़कर तथा शरबत में चुटकीभर काला नमक डालकर पीने से कब्ज दूर हो जाता है.
एक-दो साल के बच्चे को बुखार हो, तो मुट्ठीभर तुलसी के पत्ते एक कप पानी में उबालें व बाद में थोड़ा शक्कर मिला कर पिलाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >