विश्व हिंदी सम्मेलन 2023 : हिंदी का बढ़ रहा दुनिया में दबदबा

प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी भी फिजी गये थे. फिजी से लौटने के बाद उन्होंने फिजी देश तथा हिंदी सम्मेलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

By Rajneesh Anand | February 22, 2023 6:49 PM

12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15-17 फरवरी 2023 को फिजी में किया गया था. इस विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी भी फिजी गये थे. फिजी से लौटने के बाद उन्होंने फिजी देश तथा हिंदी सम्मेलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि फिजी द्वीपो का समूह देश है, जो खूबसूरत तो बहुत है, लेकिन वहां के निवासियों की अपनी चुनौतियों भी हैं. उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन हिंदी भाषा को समृद्ध करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

Next Article

Exit mobile version