काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले मस्जिद को भगवा रंग में रंगने पर विवाद, ऐसे निकला समाधान

काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों को गेरुए रंग से रंगा गया है और इस पर विवाद भी हो रहा है. एक मस्जिद को गेरूआ रंग से रंग दिया गया, इसके बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है. बाद में विवाद बढ़ता देख मस्जिद को दोबारा सफेद रंग से रंगने का आदेश दिया गया.

Varanasi Masjid Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां की जा रही है. खास बात यह है कि काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों को गेरुए रंग से रंगा गया है और इस पर विवाद भी हो रहा है. एक मस्जिद को गेरूआ रंग से रंग दिया गया, इसके बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है. बाद में विवाद बढ़ता देख मस्जिद को दोबारा सफेद रंग से रंगने का आदेश दिया गया. यहां देखिए कैसे हुआ तनाव और उसका समाधान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >