Cyclone Burevi Update: तट से टकराने के बाद कितना भीषण होगा 'बुरेवी' चक्रवात?

मौसम विज्ञान विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक बुरेवी तूफान शुक्रवार की अहले सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच तमिलनाडु तट से टकराएगा. इस वजह से तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में तेज हवा चलेगी. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी

मौसम विज्ञान विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक बुरेवी तूफान शुक्रवार की अहले सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच तमिलनाडु तट से टकराएगा. इस वजह से तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय इलाकों में तेज हवा चलेगी. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी. निचले इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव होगा. केरल के कुछ जिलों में भी भारी बारिश होगी. दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी है. राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 26 टीमों को तैनात किया गया है. स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों से अपील की है कि वे 4 और 5 दिसंबर को मछली पकड़ने समुद्र में ना जाएं.

Posted By- Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >