Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में कृति सेनन रोबोट सिफरा की भूमिका निभाती है. वहीं शाहिद आर्यन के रोल में नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर रही है. वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को भारत में अनुमानित 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की. Sacnilk.com के मुताबिक, शुक्रवार को कुल मिलाकर 14.92 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. सुबह के शो में 8.8 प्रतिशत, जबकि दोपहर के शो में 11.79 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. शाम के शो और रात के शो में क्रमश: 13.62 प्रतिशत और 25.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अज्ञात क्षेत्रों में एक असंभव प्रेम कहानी की खोज करती है. फिल्म में, शाहिद कपूर एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो भावनाओं को विकसित करता है और अंत में कृति सनोन के कैरेक्टर सिफरा से शादी करता है, जो एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट है. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है. दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म, जिसमें अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र भी हैं, 9 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी. ओटीटी की बात करें तो ये मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर थियेटर रिलीज के 2 महीने बाद आएगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभीतक ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >