अगर मैं लड़का होती तो उनके साथ भाग जाती… इस एक्ट्रेस को लेकर आशा भोसले ने कही थी चौंकाने वाली बात

दिग्गज गायिका आशा भोसले और दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन के बीच गहरी दोस्ती रही है. आशा भोसले के निधन से हेलेन बेहद दुखी हैं. कभी आशा भोसले ने हेलेन को लेकर अपने दिल की खास बात भी साझा की थी.

92 साल की उम्र में आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके निधन की खबर सुनकर उनकी करीबी दोस्त और दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन भी काफी दुखी हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, “यह बहुत चौंकाने वाली खबर है. वह पूरी तरह स्वस्थ थीं और हम लगातार संपर्क में थे. मैं बेहद दुखी हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं. हमारी दोस्ती बहुत पुरानी थी.” इस बीच आशा भोसले का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने हेलेन को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताया था.

हेलेन को लेकर क्या कहा था आशा भोसले ने?

आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में हेलेन को लेकर कहा था, “हेलेन! वह इतनी खूबसूरत थीं कि जैसे ही वह कमरे में आती थीं, मैं गाना छोड़कर उन्हें देखने लगती थी. कई बार तो मैं उनसे कहती थी कि जब मैं रिकॉर्डिंग कर रही हूं, तब वह स्टूडियो में न आएं. क्या आपको वह मशहूर किस्सा पता है, जब मैंने हेलेन से कहा था कि अगर मैं पुरुष होती, तो उनके साथ भाग जाती? यह बिल्कुल सच है.”

हेलेन और आशा भोसले की जोड़ी

हेलेन और आशा भोसले की जोड़ी ने मिलकर 270 से ज्यादा गानों में काम किया और एक ऐसा जादू रचा, जिसे आज भी भुलाया नहीं जा सकता. 1966 की फिल्म तीसरी मंजिल का सुपरहिट गाना ओ हसीना जुल्फोंवाली हो या 1971 की कारवां का मशहूर गाना पिया तू अब तो आजा दर्शकों को आज भी याद होगा. इसके अलावा डॉन का यह मेरा दिल और शोले का महबूबा महबूबा जैसे गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं.

कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 10 बजे से मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर पर परिवार और करीबी लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. आशीष शेलार ने जानकारी देते हुए बताया, “आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी, जो 13 अप्रैल को शाम 4 बजे होगी.”

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >