Dhurandhar 2 box office collection Day 25: फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. चौथे वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, चौथे रविवार (डे 25) को फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 17.68 करोड़ रुपये रहा.
पहले पार्ट से पीछे रही ‘धुरंधर 2’
फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा, लेकिन यह अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. जहां ‘धुरंधर’ ने चौथे वीकेंड में करीब 58 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘धुरंधर 2’ इस मामले में पीछे रह गई. ‘धुरंधर’ ने चौथे हफ्ते में 58 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
वीक वाइज कलेक्शन
- वीक 1 – 674.17 करोड़ रुपये
- वीक 2 – 263.65 करोड़ रुपये
- वीक 3 – 110.60 करोड़ रुपये
1700 करोड़ क्लब में शामिल
फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब लगभग 1083.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 1297.48 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन लगभग 415.50 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1712.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ‘धुरंधर 2’ सिर्फ 25 दिनों में 1700 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
‘पुष्पा 2’ को दे रही कड़ी टक्कर
फिल्म अब पुष्पा 2: द रूल के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है. ‘पुष्पा 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये रहा है और ‘धुरंधर 2’ उससे करीब 30 करोड़ पीछे है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.
‘भूत बंगला’ से मिलेगी टक्कर
अब फिल्म के सामने अगली बड़ी चुनौती भूत बंगला होगी, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ इस नई फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत रख पाती है.
यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं
