Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन में शामिल होगा सुन्नी वक्फ बोर्ड! 'बाबर' के वशंज देंगे सोने की ईंट

मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की छठी पीढ़ी के वशंज राजकुमार याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने मंदिर निर्माण के लिये सोने की ईंट देने का प्रस्ताव दिया है.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भूमि पूजन कार्यक्रम के लिये मेहमानों की सूची फाइनल कर ली गयी है. जानकारी मिली है कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिये सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूखी, अयोध्या के समाजसेवी पद्मश्री मोहम्मद शरीफ और बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को भी न्योता भेजा गया है.

मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की छठी पीढ़ी के वशंज राजकुमार याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने मंदिर निर्माण के लिये सोने की ईंट देने का प्रस्ताव दिया है.

Posted By-Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >