अयोध्या नेपाल में, भगवान श्रीराम नेपाली! ये क्या बोल गये PM ओली

केपी शर्मा ओली ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल के बीरगंज स्थित एक गांव अयोध्या में हुआ था. उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्रीराम भारत नहीं बल्कि नेपाल के राजकुमार थे.

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने श्रीराम और अयोध्या पर अपने नये बयान से बखेड़ा खड़ा कर दिया है. अपने सरकारी आवास पर कवि भानुभक्त के जन्मदिन पर हुये समारोह में केपी शर्मा ओली ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल के बीरगंज स्थित एक गांव अयोध्या में हुआ था. उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्रीराम भारत नहीं बल्कि नेपाल के राजकुमार थे. पीएम ओली के इस बयान की नेपाल और भारत में काफी आलोचना हो रही है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >