पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' के व्यूज 100 मिलियन के पार, भोजपुरी स्टार ने कही ये बात

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' ने सक्सेस ने एक और लकीर खींच दी है. यह गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ ने सक्सेस ने एक और लकीर खींच दी है. यह गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है. यानी टिप्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना सॉन्ग काफी हिट साबित हुआ है. फैंस इस गाने के इस कद्र दीवाने हो रहे हैं कि इस गाने को दिल खोल कर प्यार दे रहे हैं. पवन सिंह ने गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा – “आप सभी को दिल से धन्यवाद इतना सारा प्यार देवे खातिर. आपलोग ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनवले रही.” बता दें कि पवन का यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म खुद्दार के सुपर हिट गीत ‘तुमसा कोई प्यारा’ का भोजपुरी वर्जन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >