Cooking Tips: क्या आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें लगता है कि कम तेल या बिना तेल में बना खाना फीका और बेकार होता है? अगर आपका जवाब हां है, तो अब अपनी इस सोच को बदलने का समय आ गया है। दरअसल, खाने का स्वाद सिर्फ तेल से नहीं आता, बल्कि सही तकनीक, मसालों और पकाने के तरीके से आता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास खुद के लिए समय भले ही कम हो, लेकिन हम अपनी ईटिंग हैबिट्स को हेल्दी और बेहतर जरूर बना सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर बिना ज्यादा तेल के भी ऐसा टेस्टी खाना बना सकते हैं, जिसके सभी दीवाने हो जाएंगे. तो आइए, इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सही कुकिंग मेथड अपनाएं
अगर आप कम तेल में भी टेस्टी खाना बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुकिंग मेथड का खास ख्याल रखना चाहिए. यह काफी ज्यादा मायने रखता है. जब आप खाने की चीजों को डीप फ्राई करते हैं तो वह सिर्फ ऑयली नहीं होता, अनहेल्दी भी बन जाता है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप खाने की चीजों को स्टीम, ग्रिल, बेक या फिर लाइट सॉटे करके बनाएं. उदहारण के लिए, सब्जियों को आप स्टीम या फिर ओवन में बेक करके भी उतनी ही टेस्टी बना सकते हैं. इन तरीकों को जो आप अपनाते हैं तो खाने का नेचुरल फ्लेवर बरकरार रहता है और साथ ही न्यूट्रिएंट्स भी बर्बाद नहीं होते.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें
नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल
अगर आप कम तेल में भी टेस्टी खाना तैयार करना चाहते हैं, तो आपको नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. जब आप नॉन-स्टिक पैन या फिर कढ़ाई में खाने की चीजों को पकाते हैं, तो इनमें चीजें चिपकती नहीं हैं. इसके अलावा आपको ज्यादा तेल का भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है. नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना आसानी से बनकर तैयार हो जाता है और इन्हें साफ करने में भी दिक्कत नहीं होती है. अगर आप पराठे, ऑमलेट या फिर सब्जियां बनाने जा रहे हैं, तो इस तरह के बर्तन सबसे बेस्ट चॉइस बनकर सामने आते हैं.
मसालों और हर्ब्स की सही तरीके से इस्तेमाल
अगर आप कम तेल में भी खाने का स्वाद बरकरार रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे सही तरीका है मसालों और हर्ब्स का सही इस्तेमाल करना. मसाले जैसे कि अदरक, लहसुन, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और हरी मिर्च खाने की चीजों में गहराई तक अपनी खुशबू छोड़ते हैं. इसके अलावा फ्रेश हर्ब्स जैसे कि हरा धनिया, पुदीना या फिर करी पत्ता का इस्तेमाल जब आप करते हैं, तो खाना और भी ज्यादा टेस्टी बनता है. जब आप इन मसालों को सही समय और सही मात्रा में डालते हैं, तो आपको इन्हें पकाने के लिए ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती.
यह भी पढ़ें: चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह
तेल को मापकर इस्तेमाल करें
अक्सर खाना बनाते समय हम बिना सोचे-समझे उसमें ज्यादा तेल डाल देते हैं. इसका सीधा असर खाने की चीजों पर पड़ता है क्योंकि ये एक्स्ट्रा तेल खाने में ही रह जाता है. जितनी जल्दी हो सके अपनी इस आदत को बदल लें. खाने में अगर आप तेल डालने जा रहे हैं तो पहले एक चम्मच से नाप लें और उसके बाद ही डालें. जब आप ऐसा करना शुरू करेंगे, तो खाने की चीजों में तेल की क्वांटिटी कंट्रोल हो सकेगी. जब आप रेगुलर बेसिस पर इस आदत को रूटीन में शामिल कर लेंगे तो आपका खाना पहले की तुलना में ज्यादा हेल्दी बनने लग जाएगा.
दही और टमाटर से बनाएं क्रीमी ग्रेवी
अगर आप सोचते हैं कि बिना ज्यादा तेल का इस्तेमाल किये आप ग्रेवी को क्रीमी और टेस्टी नहीं बना सकते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. ग्रेवी को क्रीमी और गाढ़ा बनाने के लिए आप दही या फिर टमाटर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. टमाटर की प्यूरी और दही, खाने की चीजों में नेचुरल खट्टापन और क्रीमी टेक्सचर जोड़ देता है. इसके अलावा ग्रेवी ज्यादा टेस्टी और गाढ़ी भी बनती है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो प्याज या फिर काजू के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाना है बेकरी जैसा परफेक्ट और फ्लफी केक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा टेस्ट
