मोमेंटम झारखंड के समापन समारोह में बोले रघुवर, 10 वर्ष में समृद्ध राज्य बन जायेगा झारखंड

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समापन समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम इंडिया की सोच के अनुरूप उनके मार्गदर्शन में उसी रूप में झारखंड में काम हो रहा है. झारखंड टीम भावना से काम कर रही है़ 10 वर्षों में झारखंड समृद्ध राज्य बनेगा़. झारखंड को लोग कम […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 18, 2017 1:56 AM
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समापन समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम इंडिया की सोच के अनुरूप उनके मार्गदर्शन में उसी रूप में झारखंड में काम हो रहा है. झारखंड टीम भावना से काम कर रही है़ 10 वर्षों में झारखंड समृद्ध राज्य बनेगा़.

झारखंड को लोग कम आंकते थे, लेकिन जनता ने बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं है. दुनिया में झारखंड के लोग किसी से कम नहीं है़. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है़. हमने तय किया है कि कौन एमओयू कितने समय में उतरेगा. हम कहेंगे, सो करेंगे.
चीन 1200 करोड़ का पीओएस कारखाना लायेगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि चीन झारखंड में 1200 करोड़ का निवेश करेगा. देश में पहला पीओएस बनाने का कारखाना झारखंड में लगेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि चीन का एक प्रतिनिधिमंडल समिट में मिला है. उन्होंने कारखाना लगाने की इच्छा जतायी है. प्रतिनिधिमंडल को जमीन देखने के लिए भी भेज दिया गया है. जमीन पसंद आयी, तो कारखाना लगाये़ं सरकार तत्काल निर्णय कर रही है़ निवेशकाें को जमीन की कोई समस्या नहीं होगी.
मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया, कर्मचारियों को सराहा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ग्लोबल समिट की सफलता के लिए जनता को धन्यवाद दिया. खासकर रांची की जनता का उन्होंने धन्यवाद किया़ मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के लोगों ने शहर की छवि बेहतर बनाने का काम किया. शहर की बदनामी न हो, इसके लिए काम किया़ अपने घरों को बिजली से सजाया़ बस, टेंपो, ई-रिक्शा के एसोसिएशन ने सहयोग किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों से लेकर कर्मचारी, सिपाही सबने काम किया़ कर्मचारियों ने कर्मयोगी बन कर काम किया. मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, छोटे-बड़े अधिकारियों ने अपने घर का काम समझ कर काम किया़
अमूल भी लगायेगा राज्य में अपना प्लांट
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमूल ने भी रांची-जमशेदपुर के बीच प्लांट लगाने की इच्छा जतायी है़ सरकार हर सेक्टर के लिए काम कर रही है़ डेयरी सेक्टर के लिए भी काम हो रहा है़ सीएम ने कहा कि झारखंड में 400 करोड़ का दूध बाहर से आता है़ डेयरी में हम अपने यहां उत्पादन करेंगे़

Next Article

Exit mobile version