पाक ने कहा, भारतीय उच्चायोग के आठ कर्मचारी खुफिया विभाग के

इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के आठ कर्मियों को भारतीय खुफिया एजेंसियों का सदस्य बताया तथा उनपर ‘विध्वंसक गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप लगाया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक बयान पढा एवं कहा, ‘‘कई भारतीय राजनयिक […]

इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के आठ कर्मियों को भारतीय खुफिया एजेंसियों का सदस्य बताया तथा उनपर ‘विध्वंसक गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप लगाया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक बयान पढा एवं कहा, ‘‘कई भारतीय राजनयिक और कर्मचारी राजनयिक कामकाज की आड में पाकिस्तान में आतंकवादी एवं विध्वसंक गतिविधियों में शामिल हैं.’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके नाम और पद हैं – रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सदस्य रॉ के स्टेशन प्रमुख अनुराग सिंह, प्रथम सचिव वाणिज्यिक : वाणिज्यिक दूत राजेश कुमार अग्निहोत्री, अमरदीप सिंह भट्टी, अताशे वीजा : धमेंद्र सोढी, स्टाफ: विजय कुमार वर्मा, कर्मचारी और माधवन नंद कुमार कर्मचारी हैं. ‘ जकारिया ने कहा, ‘‘भारतीय खुफिया ब्यूरो के सदस्य प्रेस और संस्कृति के प्रथम सचिव और आईबी स्टेशन प्रमुख बलबीर सिंह, सहायक कर्मी कल्याण अधिकारी जयबालन सेंथिल हैं. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >