आपसी मतभेद भारत एवं पाकिस्तान को वार्ता से सुलझाने चाहिए :अमेरिका

वॉशिंगटन : भारत एवं पाकिस्तान द्वारा अपने-अपने देशों में कार्यरत एक दूसरे के दूतों को आपसी तनाव में वृद्धि के बीच निष्कासित करने के बाद अमेरिका ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को आपसी मतभेद वार्ता के जरिए सुलझाना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, […]

वॉशिंगटन : भारत एवं पाकिस्तान द्वारा अपने-अपने देशों में कार्यरत एक दूसरे के दूतों को आपसी तनाव में वृद्धि के बीच निष्कासित करने के बाद अमेरिका ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को आपसी मतभेद वार्ता के जरिए सुलझाना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमने इन फैसलों की रिपोर्ट देखी है. ये किसी भी देश द्वारा किये जाने वाले संप्रभु निर्णय हैं और हम इन मामलों को सुलझाने का काम भारत एवं पाकिस्तान पर छोड़ेंगे.’

संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मी को और बदले में पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक कर्मी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया था और दोनों देशों ने इन दोनों को उनके देश वापस बुलाये जाने को कहा.

भारतीय पुलिस ने आईएसआई द्वारा संचालित एक जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया था जिसमें पाकिस्तानी मिशन का एक कर्मी शामिल था. किर्बी ने कहा, ‘हमें लगता है कि भारत एवं पाकिस्तान को इस मामलों पर बातचीत करने और इनसे निपटने के लिए काम करने की आवश्यकता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >