काबूल : पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बम बरसा रहा है. अफगानिस्तान से सटी सीमा पर पाकिस्तान की वायुसेना ने कई हमले किये. इस बमबारी में कई बेकसूर लोग मारे गये. पाकिस्तान इसे आतंकवाद के खिलाफ अभियान बता रहा है जिसे उसने "जर्ब ए अज्ब" नाम दिया है. उत्तरी वजीरिस्तान में चलाये जा रहे इस अभियान में कई पाकिस्तानी पश्तून मारे गये हैं. इस तरह के अभियान से परेशान होकर कई पश्तून ने अफगानिस्तान में शरण लिया है. अब पाकिस्तान अफगानिस्तान से सटी सीमा पर गोलीबारी करके इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.
अपनों पर ही बम बरसा रहा है पाक, पश्तूनों ने कहा, कराची और इस्लामाबाद में हैं आतंकी
काबूल : पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बम बरसा रहा है. अफगानिस्तान से सटी सीमा पर पाकिस्तान की वायुसेना ने कई हमले किये. इस बमबारी में कई बेकसूर लोग मारे गये. पाकिस्तान इसे आतंकवाद के खिलाफ अभियान बता रहा है जिसे उसने "जर्ब ए अज्ब" नाम दिया है. उत्तरी वजीरिस्तान में चलाये जा रहे इस […]

पश्तूनों ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वो हमें खत्म कर देना चाहते हैं. पश्तूनों ने कहा कि इन हमलों की वजह से न सिर्फ उनकी जिंदगी बल्कि उनके पूरे परिवार की जिंदगी और रहन -सहन पर काफी फर्क पड़ा है. पश्तूनों ने कहा कि पाकिस्तान पिछले 40 साल से उन्हें निशाना बना रहा है. आतंकवाद को खत्म करने के लिए वो हम पर हमले कर रहा है. उनके हवाई हमलों में कई घर तबाह हो गये हैं. कई लोग मारे गये हैं. वजीरिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा इलाके में रहने वाले हजारों लोग अपनी ही सेना के हमले से परेशान है और अब अफगानिस्तान की शरण में हैं.
पश्तूनों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पाक सेना अचानक हमले कर देती है. उनके हमलों से कई गांव तबाह हो गये उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन नुकसान हमारा हो रहा है. आतंकी कहां छिपे हैं और कहां से अपनी पूरी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं सभी जानते हैं. आतंकी छिपे हैं कराची और इस्लामाबाद में. हमने कभी आतंकियों का साथ नहीं दिया. पाकिस्तान को बस हमें खत्म करने का बहाना चाहिए. किसी बहाने वह हमें तबाह और बर्बाद कर देना चाहते हैं. पाकिस्तान ने हम पर 40 साल से जुल्म किये हैं . बगैर किसी चेतावनी के हम पर बमबारी शुरू कर दी जाती है. हमें यह भी नहीं बताया जाता कि हम किससे बात करें कहां जाएं.