भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जेहाद छेड़ेंगे : सईद

लाहौर : जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ ‘‘जेहाद” छेड़ेगा. उसने कल पंजाब प्रांत के सियालटकोट जिले में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हम अपनी नदियों को मुक्त कराने […]

लाहौर : जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ ‘‘जेहाद” छेड़ेगा. उसने कल पंजाब प्रांत के सियालटकोट जिले में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हम अपनी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेंगे.

अमेरिका ने सईद के सिर पर एक करोड़ डालर का ईनाम रखा हुआ है. सईद ने दावा किया, ‘‘कश्मीरियों का स्वतंत्रता आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ रहा है.” सईद ने कहा कि दुख्तारने मिल्ल्त की प्रमुख असिया अंद्राबी ने उसे बताया कि कश्मीर में अब स्थिति बदल गयी है.

उसने कहा, ‘‘असिया बीबी ने मुझे टेलीफोन पर बताया कि आजाद कश्मीर की बात करने वाले अब तस्वीर में नहीं रह गये हैं तथा नया नेतृत्व सामने आया है. यह आजादी अभियान को नयी गति देगा.” सईद ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अमेरिका, ईरान एवं भारत के लिए अपनी विदेश नीति में बदलाव करे. उसने चीन पाकिस्तान आर्थिक परिपथ परियोजना के खिलाफ प्रत्येक षड्यंत्र को विफल करने का संकल्प किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >