पाकिस्तान ने मंसूर का मूल निवास प्रमाणपत्र किया बरामद

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने मारे गए तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर का मूल निवास प्रमाणपत्र बरामद कर लिया है जो एक फर्जी नाम से अवैध रुप से बनाया गया था. यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी. मूल निवास प्रमाणपत्र की बरामदगी ऐसे समय हुई है जब इससे पहले मंसूर के पास पाकिस्तान का कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने मारे गए तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर का मूल निवास प्रमाणपत्र बरामद कर लिया है जो एक फर्जी नाम से अवैध रुप से बनाया गया था. यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी. मूल निवास प्रमाणपत्र की बरामदगी ऐसे समय हुई है जब इससे पहले मंसूर के पास पाकिस्तान का कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) ही नहीं, बल्कि एक वैध पासपोर्ट भी मिला था जिससे पाकिस्तानी अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पडा.

दस्तावेजों में उसका फर्जी नाम ‘वली मोहम्मद’ था. संघीय जांच एजेंसी :एफआईए: के एक अधिकारी के मुताबिक मूल निवास प्रमाणपत्र 1999 में फर्जी नाम ‘वली मोहम्मद’ से ही जारी किया गया था. इस प्रमाणपत्र में लिखा है कि वली मोहम्मद पश्तून की स्थानीय कबाइली जाति काकर से ताल्लुक रखता है तथा वह बलूचिस्तान जिले के किला अब्दुल्ला का निवासी है. दस्तावेज पर तत्कालीन जिला उपायुक्त हाफिज मोहम्मद ताहिर के हस्ताक्षर हैं जो परिचय पत्र जारी करने में कोताही के चलते पहले ही जांच का सामना कर रहे हैं. ताहिर से अब एफआईए पूछताछ कर रही है.

पाकिस्तान ने कम से कम चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने मंसूर को परिचय पत्र और पासपोर्ट जारी करने के लिए हस्ताक्षर किए थे या इसे मंजूरी दी थी. बलूचिस्तान के नोश्की इलाके में 21 मई को अमेरिका के ड्रोन हमले में मंसूर के मारे जाने के बाद जांच शुरू हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >