करांची: पाकिस्तान के तीन बच्चों की रहस्यमयी बीमारी ने मेडिकल समुदाय को चकित कर दिया है जो सूर्यास्त के बाद इन बच्चों को पूरी तरह अशक्त बना देने वाले उनके रोग का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. ये तीनों बच्चों क्वेटा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित मियां कुंडी के निवासी शोएब (1), राशिद (9) और इलयास हाशिम(13) हैं. वे दिन में सामान्य बच्चों की तरह पूरी तरह से उर्जावान रहते हैं लेकिन सूर्यास्त होते ही वे चलने फिरने में भी अक्षम हो जाते हैं.
अपने गांव में सौर बच्चों के नाम से जाने जाने वाले ये बच्चे रोजाना सूर्योदय के साथ उर्जावान हो जाते हैं और घूमने फिरने लगते हैं. इन तीनों बच्चों को इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज में जांच और संभावित इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.संस्थान के कुलाधिपति डॉ जावेद अकरम ने बताया कि यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है जिसका हमने कभी सामना नहीं किया और हम इसकी जांच कर रहे हैं. जांच के लिए एक नौ सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक तीनों बच्चे मास्थेनिया सिंड्रोम से ग्रस्त हैं जिसके दुनिया में अब तक 600 मामले दर्ज हुए हैं
