पाकिस्तान में भारी बारिश से 11 व्यक्तियों की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में मूसलाधार बारिश से घर की छत ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में मध्य कुर्ररम एजेंसी के गुंडल गांव में घर की छत के ढहने से पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी. […]

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में मूसलाधार बारिश से घर की छत ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी.

पहली घटना में मध्य कुर्ररम एजेंसी के गुंडल गांव में घर की छत के ढहने से पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी. दूसरी घटना में मकान गिरने से खैबर पख्तूनख्वा के दीर लोअर जिले के तैमेर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए.
भारी बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने राहत अभियान चलाया. भारी बारिश से कल रात यहां एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >