इस्लामाबाद : मशहूर पाकिस्तानी टीवी रिपोर्टर चांद नवाब को करांची रेलवे पुलिस ने जमकर पिट दिया. मीडिया खबरों के अनुसार चांद नवाब को रेलवे पुलिस ने उस समय पिटा जिस समय वह एक स्टोरी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस और टीवी रिपोर्टर चांद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात बिगड़ गयी. दोनों के बीच नोक-झोंक बड़ने लगी और रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने उनकी जमकर पिटाई कर दी.
कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद उन्हें छुड़ाया गया. चांद की पिटाई को किसी से अपने कैमरे में कैद कर ली और इस तरह से पिटाई की वीडियो मीडिया में वायरल हो गयी. गौरतलब हो कि चांद नवाब अपने एक वीडियो के चलते पूरे सोशल मीडिया में पोपुलर हो गये हैं. उन्होंने यूट्यूब में अपनी रिपोर्टिंग की वीडियो पोस्ट की. वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ.
